बूंदी, संवाददाता:रवि कुमार शर्मा
राजस्थान के बूंदी जिले में शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारी आक्रोश जताया। ब्राह्मण बेटियों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में समाज के सैकड़ों महिला–पुरुष, युवा और वरिष्ठजन सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला फूंका, काली पोती और जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बूंदी को सौंपते हुए IAS वर्मा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि बेटियों के प्रति ऐसी मानसिकता रखने वाला अधिकारी लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए खतरा है।
हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली
प्रदर्शन की शुरुआत हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान, बूंदी से हुई जहां समाज की बड़ी संख्या एकत्रित हुई। महिलाएं, पुरुष और युवाओं के समूह “संतोष वर्मा मुर्दाबाद”, “बहन-बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले को बर्खास्त करो” जैसे नारों के साथ आक्रोश रैली के रूप में आगे बढ़े।रैली परशुराम सर्किल से होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां महिलाओं ने पुतले पर काली पोती, चूड़ियां पहनाई और युवाओं ने जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पुतला दहन किया।
नेताओं का संबोधन: “जिसकी बेटियों के प्रति मानसिकता गिरा हुआ हो, वह देश में रहने लायक नहीं”
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए
-
जिलाध्यक्ष मिथिलेश दाधीच,
-
गौतम समाज जिलाध्यक्ष मनीष गौतम,
-
विप्र सेना अध्यक्ष एड. मुकेश जोशी,
-
युवा जिला अध्यक्ष विकास सनाढ्य,
-
विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष कृष्णमुरारी चतुर्वेदी
ने कहा कि बेटियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला व्यक्ति समाज में वैमनस्य पैदा करने वाला है।नेताओं ने कहा, “भारत में बेटियों को पूजनीय स्थान प्राप्त है। इस सोच के विपरीत बयान देने वाला अधिकारी समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है। IAS वर्मा पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, यह व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसे तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।”
अन्य समाज प्रतिनिधियों का योगदान
प्रदर्शन में सनाढ्य समाज अध्यक्ष राजेंद्र डिंगल, अखिल भारतीय दाधीच अध्यक्ष आलोक दाधीच, मुख्य सचेतक पीयूष शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष किरण शर्मा, गौतम समाज महिला अध्यक्ष नीलिमा शर्मा, बार अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, एड. पुरुषोत्तम पारीक, दिनेश गौतम, कविता शर्मा, तथा कई वरिष्ठजन मौजूद रहे।
सैकड़ों लोगों की उपस्थिति—महिलाओं की बड़ी भागीदारी
रैली में उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे: कमलेश गौतम (बंटी), विशाल शर्मा, विकास सनाढ्य, नरेश शर्मा, दीपक पंचोली, केशव त्रिवेदी, पार्षद ममता शर्मा, भावना गौतम, नूतन तिवारी, अनीता व्यास, इंदु शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, कौशल किशोर वशिष्ठ, एड. योगेंद्र दाधीच, एड. सुनील गौतम, एड. मुकेश शर्मा, मनीष गौतम सहित बड़ी संख्या में समाजजन।प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।यह जानकारी प्रवक्ता नूतन तिवारी द्वारा प्रेस को दी गई।
#BundiNews #BrahminCommunity #IASSantoshVerma #ProtestRally #EffigyBurnt #RajasthanNews





