मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। आप अपने काम को दूसरों पर छोड़ने की गलती न करें वरना समस्या बढ़ेगी। लेनदेन के मामलों में किसी पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और पुरानी गलती से सबक लें।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। आप कुछ काम शुरू करेंगे लेकिन रुकावटों से तनाव बढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में कोई सदस्य आर्थिक मदद कर सकता है। आप नया वाहन लेने की योजना बनाएंगे और इसके लिए आपको लोन की आवश्यकता पड़ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मनोबल बढ़ाएंगे। प्रतियोगिता का भाव बना रहेगा और कुछ नया करने का उत्साह बढ़ेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। कार्य गति बढ़ेगी और कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से मन खुश होगा। किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है। बॉस से विवाद न करें। व्यापार में धन संबंधी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज आप महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे। किसी के मामलों में दखल न दें, वरना विवाद हो सकता है। कामों को योजना के अनुसार करने से लाभ होगा। काम दूसरों पर छोड़ने से नुकसान हो सकता है। आप माँ से किए वादे को पूरा करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपने काम की योजना बनानी होगी। कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है। किसी निर्णय पर पछतावा संभव है। सामाजिक सम्मान मिलने की संभावना है। परिवार में सरप्राइज पार्टी का माहौल बनेगा।
तुला राशि (Libra)
आज नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। विरोधियों की बातों में न आएं। काम को लेकर सहयोगी उपयोगी सलाह देंगे। जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हटेंगे। किसी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। नए पद की प्राप्ति संभव है। घर में अतिथि आगमन होगा जिससे वातावरण खुश रहेगा। वाणी में विनम्रता बनाए रखें। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनेगी। प्रॉपर्टी विवाद बातचीत से हल होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बात पर विवाद हो सकता है। आपको शांति से बैठकर मामले सुलझाने होंगे। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता-पिता काम पर महत्वपूर्ण सलाह देंगे।
मकर राशि (Capricorn)
आज शुभ समाचारों का दिन है। परिवार में शादी की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन का योग है। किसी को जरूरी जानकारी शेयर न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किए वादे को पूरा करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज तरक्की के अवसर बढ़ेंगे। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे, लेकिन धैर्य से सब संभाल लेंगे। कानूनी मामला तनाव दे सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। अनजान लोगों से दूरी रखें। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces)
आज आप अपनी जरूरतों पर अधिक खर्च करेंगे। बॉस से शुभ समाचार मिल सकता है। तेज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। व्यक्तित्व निखारने की कोशिश सफल होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
#AajKaRashifal #DailyHoroscope #HindiRashifal #Astrology #आज_का_राशिफल





