ePaper
comp 1 87 1762839489 ezgif.com resize

दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान में भावुक हुए पीएम मोदी | बोले- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा | भारत-भूटान रिश्तों पर बोले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर भूटान पहुंचे। थिम्पू एयरपोर्ट पर भूटान के प्रधानमंत्री त्सेरिंग तोबगे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट की घटना से वे गहराई से व्यथित हैं। “मैं यहां भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो भयावह घटना हुई, उसने पूरे देश को हिला दिया है। इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा,” — पीएम मोदी।

comp 1 88 1762839422

 

comp 1 89 1762839430

comp 1 91 1762839646

दिल्ली ब्लास्ट में 9 की मौत, 24 घायल

सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत और 24 घायल हुए। दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत FIR दर्ज की है और जांच में कई एजेंसियां जुटी हैं। भूटान के महामहिम राजा और नागरिकों ने पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ भारत-भूटान की साझा भावना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, “‘वसुधैव कुटुम्बकम’ हमारी प्राचीन प्रेरणा है। इसका अर्थ है — पूरी दुनिया एक परिवार है। आज जब विश्व शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है, उसमें 140 करोड़ भारतीयों की प्रार्थनाएं भी शामिल हैं।”  उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरे हैं और दोनों देश मिलकर शांति, समृद्धि और सहयोग का प्रतीक बने हैं।

 

भारत देगा भूटान को 10,000 करोड़ की मदद

पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रेल और सड़क परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

 

भूटान-भारत सैटेलाइट परियोजना

मोदी ने बताया कि भारत और भूटान मिलकर एक सैटेलाइट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत गेलेफू के पास नया इमिग्रेशन चेक पॉइंट भी बनाएगा जिससे विजिटर्स और इनवेस्टर्स को सुविधा मिलेगी।

भारत-भूटान के बीच रेल सेवा शुरू होने जा रही

भारत ने सितंबर में घोषणा की थी कि असम के कोकराझार से भूटान के गेलेफू और पश्चिम बंगाल के बनरहाट से सामत्से तक दो रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। इन प्रोजेक्ट्स पर ₹4,033 करोड़ की लागत आएगी, जो दोनों देशों के बीच व्यापार और संपर्क को मजबूत करेगी।

11759156915 1762826082

मोदी को मिला था भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के नरेश ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” प्रदान किया था। वे यह सम्मान पाने वाले पहले गैर-भूटानी व्यक्ति बने थे। मोदी ने यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया था।

 

unnamed 2025 11 11t071745252 1762825594

भारत के लिए भूटान का रणनीतिक महत्व

भूटान भारत के लिए रणनीतिक और सांस्कृतिक दोनों रूप से महत्वपूर्ण है। यह देश भारत और चीन के बीच बफर जोन का काम करता है, जिससे उत्तर-पूर्व भारत की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। साथ ही, भूटान की 75% बिजली जलविद्युत परियोजनाओं से आती है, जिनमें भारत की प्रमुख भूमिका है।

 

#PMModi #DelhiBlast #BhutanVisit #IndiaBhutanRelations #ModiSpeech #Thimphu #VasudhaivaKutumbakam #NarendraModi

Spread the love

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat