ePaper
unnamed 59 1764737581 ezgif.com resize

कांग्रेस ने PM मोदी का चाय बेचते AI वीडियो शेयर किया; BJP ने बताया शर्मनाक, कहा– जनता कभी माफ नहीं करेगी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया। छह सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को चाय की केतली और ग्लास पकड़े हुए दिखाया गया है, जबकि वे रेड कारपेट पर चलते दिखाई देते हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे और भाजपा का झंडा भी नजर आता है।

वीडियो में मोदी जोर-जोर से कहते दिखते हैं— “चाय बोलो… चाय चाहिए… चाय-चाय।” कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने इसे अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “ब ई कौन किया बे।”

 

BJP की तीखी प्रतिक्रिया— कांग्रेस का स्तर शर्मनाक

AI वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पोस्ट करते हुए कहा कि नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले ‘कामदार’ प्रधानमंत्री मोदी को बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया और कहा कि जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार व्यक्तिगत हमले कर रही है और चुनावी माहौल में गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है।

 

पहले भी कांग्रेस ने शेयर किया था PM और उनकी मां का AI वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने PM मोदी और उनकी मां हीराबेन जैसी दिखने वाली एक बुजुर्ग महिला का AI वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिखाया गया कि प्रधानमंत्री सपना देख रहे हैं और उनकी मां उनसे पूछती हैं— “पहले नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया, फिर मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो… राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?”

उस वीडियो को भी कांग्रेस ने राजनीतिक तंज के तौर पर X पर पोस्ट किया था, जिसके बाद भाजपा ने कड़ा विरोध जताया था।

 

बिहार कांग्रेस के X पर 36 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था।

बिहार कांग्रेस के X पर 36 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था।

 

BJP ने भी पोस्ट किए थे कांग्रेस-राजद नेताओं के AI वीडियो

सियासी AI जंग में भाजपा भी पीछे नहीं रही। बिहार भाजपा ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं का AI वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में लालू यादव चारा पकड़े, तेजस्वी तरबूज लिए, अखिलेश यादव टोटी पकड़े और राहुल गांधी आलू लिए हुए दिखाए गए।

वीडियो के कैप्शन में भाजपा ने लिखा था— “पुराने कारनामे, नए props! पेश है इंडी का असली रंग—बूझो तो जाने…”

 

बिहार भाजपा ने X पर राहुल, अखिलेश और लालू-तेजस्वी का AI वीडियो पोस्ट किया था।

बिहार भाजपा ने X पर राहुल, अखिलेश और लालू-तेजस्वी का AI वीडियो पोस्ट किया था।

 

AI वीडियो युद्ध ने बढ़ाया राजनीतिक तनाव

लगातार AI जनरेटेड वीडियो जारी होने से देश में राजनीतिक बहस एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर गलत जानकारी फैलाने, छवि खराब करने और चुनावी फायदे के लिए डिजिटल तकनीक का दुरुपयोग करने के आरोप लगा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि AI के इस दौर में फेक कंटेंट राजनीतिक संवाद को और जटिल बना रहा है।

 

#Modi #Congress #BJP #AIVideo #PoliticalNews #IndianPolitics #ViralVideo #PMModi #RaginiNayak #AIContent #ElectionNews #SocialMediaTrend #PoliticalDebate #IndianNews #BreakingNews #enewsrajasthan #enewsbharat

Spread the love

जयपुर :-  26 वर्षीय रवि नामा ने शुक्रवार को जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जब उसका परिवार उसे...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat