टोंक, संवाददाता: केशव राज सैन
राजस्थान के टोंक शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर अब सख्ती शुरू हो गई है। नगर परिषद टोंक की टीम ने बुधवार को मुख्य बाजार में दुकानदारों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया।कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा में प्लास्टिक थैलियां जब्त की गईं, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।नगर परिषद की विशेष टीम ने बुधवार सुबह से ही मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और गलियों में निरीक्षण अभियान शुरू किया।जैसे ही टीम पहुंची, कई दुकानदारों ने अपनी प्लास्टिक थैलियां छिपाने की कोशिश की, लेकिन परिषद कर्मियों ने सैकड़ों थैलियां जप्त कीं।कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार प्लास्टिक थैली मिली तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा।ए
आयुक्त धर्मपाल जाट के नेतृत्व में चल रहा अभियान
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट कर रहे हैं।उनके निर्देशन में गठित टीम लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही है।आयुक्त जाट ने कहा —“सरकार द्वारा लगाए गए प्लास्टिक प्रतिबंध का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ टोंक के लिए यह कदम आवश्यक है। सभी व्यापारियों से अपील है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।”
व्यापारियों में हड़कंप, लेकिन जनता ने सराहा कदम
कार्रवाई की खबर जैसे ही फैली, व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तुरंत प्लास्टिक थैलियों को हटाना शुरू कर दिया।वहीं, स्थानीय नागरिकों ने इस कदम की सराहना की और कहा कि“अगर प्रशासन इसी सख्ती से काम करता रहा, तो टोंक शहर वाकई स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी बन सकता है।”
लगातार जारी रहेगा अभियान
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह अभियान हर वार्ड और बाजार तक पहुंचाया जाएगा।टीम दुकानदारों को जागरूक भी कर रही है कि वे कपड़े, पेपर और जूट के थैलों का उपयोग बढ़ाएं।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम
सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जल निकासी व्यवस्था और सफाई व्यवस्था पर भी असर डालता है।टोंक नगर परिषद का यह अभियान ‘स्वच्छ टोंक, हरित टोंक’ मिशन की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।टोंक नगर परिषद की यह कार्रवाई न केवल प्लास्टिक पर रोक लगाने का प्रयास है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अब शहर के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।अगर जनता और प्रशासन मिलकर काम करें, तो टोंक जल्द ही प्लास्टिक-फ्री शहर बनने की दिशा में अग्रसर हो सकता है।
#TonkNagarParishad #SingleUsePlasticBan #TonkAction #PlasticFreeTonk #CleanTonkMission #ENewsRajasthan #CommissionerDharmpalJat