ePaper
Modi trumps 1761720480744

ट्रम्प बोले- मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान; जल्द भारत से ट्रेड डील करेंगे, कहा- जंग रोकने के लिए दोनों देशों पर टैरिफ की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “सबसे अच्छा दिखने वाला इंसान” कहा है।
उन्होंने कहा कि भारत के साथ जल्द ही ट्रेड डील होगी।

ट्रम्प बुधवार (29 अक्टूबर) को साउथ कोरिया के सियोल में आयोजित APEC CEO समिट में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव था,
तब उन्होंने दोनों देशों से जंग रोकने को कहा, लेकिन दोनों तैयार नहीं थे।

ट्रम्प ने मजाकिया लहजे में कहा,

“मैंने दोनों देशों पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।
दो दिन बाद उन्होंने फोन किया और सीजफायर पर सहमति जताई।”

मोदी को बताया ‘किलर’ और ‘नाइसेस्ट लुकिंग गाय’

ट्रम्प ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ नाइसेस्ट लुकिंग गाय (Nicest Looking Guy) हैं,
बल्कि वे एक “किलर और टफ ऐज हेल” नेता हैं।
ट्रम्प ने कहा कि मोदी बाहर से शांत दिखते हैं लेकिन बेहद सख्त और निर्णायक हैं।

 

comp 3 4 1761726068

पीयूष गोयल बोले- भारत जल्दबाजी में सौदे नहीं करता

भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि
भारत किसी सौदे में दबाव या जल्दबाजी में फैसला नहीं करता।
उन्होंने कहा, “भारत लंबी अवधि की दृष्टि से डील करता है,
सिर पर बंदूक रखकर नहीं।”

गोयल ने बताया कि अमेरिका के साथ डील पर चर्चा जारी है,
लेकिन भारत अपने किसानों और स्थानीय बाजार की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

 

डेयरी प्रोडक्ट्स पर अटका मामला

अमेरिका चाहता है कि उसके डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, पनीर, घी) को भारत में आयात की अनुमति दी जाए।
लेकिन भारत ने अभी मंजूरी नहीं दी है क्योंकि—

  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।

  • विदेशी डेयरी उत्पादों से स्थानीय किसानों को नुकसान हो सकता है।

  • धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी हैं, क्योंकि अमेरिका में गायों को ऐसे एंजाइम्स खिलाए जाते हैं जो हड्डियों से बने होते हैं।

भारत इन गायों के दूध को “नॉन-वेज मिल्क” मानता है।

 

2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

भारत और अमेरिका ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य तय किया है।
वर्तमान में यह 191 अरब डॉलर है।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान
भारत का अमेरिका को निर्यात 21.64% बढ़कर 33.53 अरब डॉलर हो गया।

 

भारत पर 50% तक टैरिफ

ट्रम्प सरकार ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया है।
6 अगस्त को उन्होंने 25% अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया था,
जो 27 अगस्त से लागू हुआ।
यह कदम रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया था।

 

#DonaldTrump #NarendraModi #IndiaUSRelations #TradeDeal #APEC #TrumpNews #भारतअमेरिकासंबंध #मोदी #टैरिफ #ट्रम्प

Spread the love

बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में हैं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो सितारों के लिए डरावने और दिल दहलाने वाले होते हैं। फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat