ePaper
pp1

18वा राउंड प्रमोद जैन भाया को जीत की बधाईयाँ देना शुरू…..

राजस्थान की अंता (बारां) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया लगातार अपनी बढ़त मजबूत कर रहे हैं। 18 राउंड की काउंटिंग के बाद भाया 15,836 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह बढ़त कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह पैदा कर रही है और राजनीतिक विशेषज्ञ इसे कांग्रेस की निर्णायक बढ़त मान रहे हैं। भाजपा के मोरपाल सुमन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मोरपाल सुमन 15वे राउंड के बाद तीसरे स्थान पर आ चुके  हैं। यह स्थिति भाजपा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

 

18 राउंड की काउंटिंग के बाद वोटों का ताज़ा आंकड़ा

काउंटिंग के ताज़ा आंकड़े इस प्रकार हैं:

उम्मीदवार पार्टी वोट
प्रमोद जैन भाया कांग्रेस 65,909
मोरपाल सुमन BJP 50,836
नरेश मीणा निर्दलीय 49,566

कुल 1,71,938 वोटों की गिनती हो चुकी है और अभी 2 राउंड बाकी हैं। हालांकि कांग्रेस को मिली बड़ी बढ़त से मुकाबला अब लगभग एकतरफा होता दिख रहा है।

5 1762765041

मतगणना स्थल के बाहर भारी भीड़, नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण

काउंटिंग स्थल के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं। नरेश मीणा के समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल में वृद्धि करनी पड़ी है। कॉलेज रोड पर बैरिकेडिंग कर अनधिकृत एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि भीड़ नियंत्रित रहे इसके लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

 

कांग्रेस के ‘भाया’ के घर के बाहर जश्न जैसे हालात

जैसे-जैसे कांग्रेस की लीड बढ़ रही है, कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। समर्थक भाया को बधाई देने पहुंच रहे हैं, ढोल-नगाड़ों की आवाज़ शुरू हो चुकी है और माहौल जश्न जैसा बन गया है। भाया सुबह काउंटिंग शुरू होने से पहले अपनी पत्नी के साथ गाय की सेवा करते नजर आए, जिसे समर्थक शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं।

 

नरेश मीणा समर्थकों का दावा— “मुकाबला अभी बाकी है”

हालांकि रुझानों में कांग्रेस काफी आगे है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थक अभी भी आशावादी हैं। उनका कहना है कि बाद के राउंड में अंतर कम हो सकता है और मुकाबला पलट सकता है। हालांकि अभी तक के रुझान कांग्रेस के पक्ष में ही जाते दिख रहे हैं।

अंता उप चुनाव नरेश मीणा के मतगणना स्थल से निकलते हुए उदास नजर आ रहे नरेश मीणा ,बोले मजबूती से लड़े थे मगर मुझे लगता है भ्रष्टाचार जीत गया. नरेश मीणा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है

 

WhatsApp Image 2025 11 14 at 1.04.30 PM

शुरुआती राउंड में बैलट पेपर पर BJP आगे, लेकिन EVM में पिछड़ गई

सबसे पहले बैलट पेपर की गणना हुई थी, जिसमें भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन आगे थे। लेकिन जैसे ही EVM खुलीं, BJP तुरंत तीसरे नंबर पर खिसक गई और पूरे 10 राउंड में वहीं कायम रही।

 

काउंटिंग प्रक्रिया: 20 राउंड और 14 टेबल पर काम जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि—

  • काउंटिंग बॉयज PG कॉलेज में हो रही है

  • 14 टेबल लगाई गई हैं

  • कुल 20 राउंड में गिनती पूरी होगी

  • इस उपचुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में थे

  • मतदान 80.21% रहा, जो लगातार चौथी बार 80% से ऊपर दर्ज हुआ

यह भारी मतदान भी कांग्रेस के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

 

#अंता_उपचुनाव #राजस्थानचुनाव #कांग्रेसआगे #BJP #PramodJainBhaya #NareshMeena #Election2025

Spread the love

Jodhpur Thailand Drowning Incident ने पूरे राजस्थान और जोधपुर शहर को गहरे सदमे में डाल दिया है। थाईलैंड घूमने गए दो व्यवसायी दोस्त—हरीश देवानी और अनिल कटारिया—एक रिसोर्ट के स्विमिंग...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat